जालौर के भीनमाल में आज आंजणा चौधरी समाज के एक लाख लोग एकत्रित

राष्ट्रीय सम्मलेन में दिखाई ताकत, उमड़े हजारों लोग, दयाराम महाराज का रहा सानिध्य, एक लाख आंजणा भाईपा पहुंचे
आंजणा चौधरी समाज के करीब एक लाख लोग एकत्रित हुए।

 इस भीड़ को देखकर ऐसा लगता है मानों समाज का शक्ति प्रदर्शन हो। यह मौका था शहर के आँजणा समाज छात्रावास में नवनिर्मित राजेश्वर भगवान व राधेकृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का। जहां हजारों की तादाद में लोग आए और अभिजीत मुहूर्त में गाजे-बाजे व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राजेश्वर व राधेकृष्ण की मूर्ति की स्थापना हुई। इस दौरान भगवान की जयकारों से पूरा पांडाल गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम में युवा शक्ति भी व्यवस्था में लगी हुई थी।

दयाराम महाराज का रहा सानिध्य

आँजणा समाज के आराध्य गुरु दयाराम महाराज शिकारपुरा का महासम्मेलन में सानिध्य रहा। सम्मलेन में सांसद देवजी पटेल, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, लुणी विधायक जोगाराम पटेल, गुजरात मे खेडालु विधायक रमिला बहन, पद्मश्री गेनाराम दाड़म काका, गुजरात के पूर्व मंत्री हराजीवनभाई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक लाख आंजणा भाईपा पहुंचे


महासम्मेलन में देशभर से समाज के करीब एक लाख आंजणा भाईपा ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की होगी घोषणा महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की भी आज घोषणा भी की जाएगी। वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा वर्तमान में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

सामाजिक विकास पर जोर

कार्यक्रम में सामाजिक विकास पर जोर दिया गया। इस दौरान मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधियों ने समाज में शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया। साथ ही बालिका शिक्षा और कुरीतियों को त्यागने की अपील की।
गाजे-बाजे के साथ बिराजे राजेश्वर व राधे कृष्ण भगवान
शहर के आँजणा समाज छात्रावास में नवनिर्मित राजेश्वर भगवान व राधेकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसमें भगवान राजेश्वर और राधे कृष्ण विराजमान हुए। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में आए लोगों ने भगवान के दर्शन किए। इससे पूर्व अभिजीत मुहूर्त में गाजे-बाजे व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राजेश्वर व राधेकृष्ण की मूर्ति की स्थापना हुई।

केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री हरिभाई चौधरी व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने की शिरकत

इस महासम्मेलन में आंजणा चौधरी समाज के जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक विकास व शिक्षा पर जोर दिया। लघु उद्योग मंत्री हरिभाई चौधरी व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने भी शिरकत की। वहीं सांसद समेत जनप्रतिनिधियों, अफसरों और समाजसेवकों ने भाग लिया

Comments

Popular posts from this blog

आँजना चौधरी सामाज में जन्मे गुजरात मेहसाना जिले के पालड़ी गाँव के बने पायलट वीशाल चौधरी मुख्यमंत्रीओ से लेकर नरेन्द्र मोदी जी भी को करा चुके है आसमान की सैर

ऐसा किया हुआ कि अचानक की जालोर सांसद देवजी पटेल के सादगी जीवनी फोटो वायरल होने लगे कारण जानकर कांग्ग्रेस हैरान में पड़ जाहेगी

मृत्यु भोज को आख़िर आपनी समाज मे बंद कराना ही होगा :- सन्त दयाराम महाराज

प्रेरणादायक उस समय की :- राजस्थान के जालोर जिले के छोटे से गाँव के 2002 के iit-jee के टॉपर डूंगराराम चौधरी की

साध्वी भगवती बाईं हुआ भव्य स्वागत गुजरात में

देखें झलकिया:- बहुत ही एेतीहासीक आँजणा समाज मे मिला फैसला हाईकोर्ट जोधपुर , गंगा प्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर जो पुलिस महकमे में देंगी सेवाएं

शिकारपुरा के राजारामजी आश्रम के गादीपती महंत श्री श्री 1008 दयाराम महाराज को मुख्यमंत्री ने विधायक जोगराम जी के साथ भेजा सन्देश पत्र, किया लिखा है इस पत्र में आप भी पढ़िये

तो इसलिए बजाते हैं मंदिरों घंटा या घंटी? संत श्री दयाराम महाराज